पावनसिटी हरदा
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा शंशाक व्दारा नशे के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही करने के दिशानिर्देश प्रदान किये गये है, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अमित कुमार मिश्रा एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय हरदा शालिनी परस्ते के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाईन आर.एस.तिवारी व्दारा अवैध मादक पदार्थ विक्रय संग्रहण व परिवहन करने वाले व्यक्तियो के विरूध कार्यवाही हेतु एक टीम का गठन किया गया जिसे अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित शातिर अपराधी को पकडने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है ।
थाना सिविल लाईन हरदा में रात्रि में मुखबीर सूचना अवैध मादक पदार्थ गांजा विक्रय की प्राप्त होने पर थाना प्रभारी निरीक्षक आर.एस.तिवारी के नेतृत्व में टीम के सजंय ठाकुर , विजय प्रजापति, वीरेन्द्र राजपूत सूरज पासी , सैनिक संतोष ओझा व्दारा सूचना तस्दीक की गई जो पुरानी पुलिस चौकी खंडवा रोड हरदा पर मुखबीर व्दारा बताई गई एक पल्सर मोटर सायकल क्रमांक MP 47 MJ 5766 पर रोशन खलीफा एकान्त में मोटर सायकल पर बैंठा था उसके दाहिनें हाथ में एक थैला था पुलिस को देखकर रोशन खलीफा इधर उधर होने का प्रयास करता उसके पहले उसे घेरा बंदी कर पकड़ा साथ लाये, नाम पता पूछनें पर अपना नाम रोशन शाह पिता मेहबूब शाह उम्र 59 साल निवासी मानपुरा हरदा बताया जिसके हाथ में ली हुई थैली में अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 1.223 किलोग्राम कीमती 15000 रुपयें का मिलने पर NDPS के प्रावधानों का पालन करते हुए विधिवत जप्त किया गया । साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक MP 47 MJ 5766 कीमती 100000 रूपये की विधिवत जप्त की गयी । कुल जप्ती माल का मूल्य 1,15,000 रूपये आरोपी रोशन शाह उर्फ खलीफा से जप्त किया गया। आरोपी के विरूध्द थाना सिविल लाईन हरदा पर अपराध क्र 45/2026 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया जहा से जिला जेल हरदा भेजा गया।
यह उल्लेखनीय है कि रोशन उर्फ खलीफा शाह पिता मेहबुब शाह उम्र 59 साल निवासी मानपुरा हरदा थाना सिविल लाईन हरदा का शातिर आदतन अपराधी है इसके विरुध्द NDPS सहित अन्य धाराओ में पूर्व में भी अपराध पंजीबध्द हुए है ।
आरोपी रोशन उर्फ खलीफा शाह पिता मेहबुब शाह उम्र 59 साल निवासी मानपुरा हरदा
जप्ती सामग्री- 01. अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 1.223 किलोग्राम कीमती 15000 रुपयें
02. मोटर सायकल क्रमांक MP 47 MJ 5766 कीमती 100000 रूपये

