पावनसिटी खण्डवा
खण्डवा- रक्तदान के प्रति जन जागरुकता के उद्देश्य से रविवार को सिविल अस्पताल खालवा में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। खालवा के खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र कटारिया ने बताया कि शिविर में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, आमजन व स्वंयसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कुल 70 यूनिट रक्तदान किया।
नोडल अधिकारी डॉ. अतुल माने ने बताया कि 18 से 60 वर्ष आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति, जिसका कि वजन 45 किलो या अधिक हो, वह रक्तदान कर सकता है। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति सामान्यतः वर्ष में 4 बार रक्तदान कर सकता है। उन्होंने नागरिको से अपील की है कि “रक्तदान अवश्य करें”।

