पावनसिटी समाचार हरदा
खण्डवा -राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरसूद में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर लगाकर मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि शिविर में 112 मरीजों की आंखों की जांच की गई। जांच में मोतियाबिंद सर्जरी के लिए चयनित 29 मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चौइथराम नेत्रालय इन्दौर भेज दिया गया है। मरीजों को आने जाने, रहने, खाने व अन्य सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

