पावनसिटी खंडवा
खंडवा – घरेलू एलपीजी गैस के सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने एवं उपभोक्ताओं को घरेलू सिलेंडर की निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने पुलिस, राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों के जांच दल गठित किए हैं। इन जांच दलों के द्वारा बाजार में आकस्मिक निरीक्षण की कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही के दौरान 12 होटलो से कुल 18 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए।
जिला आपूर्ति अधिकारी दिनेश सावले ने बताया कि जिले में गैस सिलेंडर की सप्लाई में कोई समस्या नहीं है। जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर का पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है एवं लगातार स्टॉक प्राप्त हो रहा है। उपभोक्ता अपनी बुकिंग फोन से करें, तो उन्हें गैस एजेंसी द्वारा होम डिलीवरी कर दी जाएगी।

