Harda News : सांसद खेल महोत्सव के तहत बुधवार को शास कन्या शाला हरदा एवं शास महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा के स्कूलों की संकुल स्तर प्रतियोगिता आयोजित की गई। ब्लॉक समन्वयक सलमा खान ने बताया प्रतियोगिता में अबगांव, बेड़ागांव, उड़ा, जोनर एजुकेशन सिस्टम, संस्कार विद्यापीठ, सेंट मेरी, सनफ्लावर स्कूल, महर्षि ज्ञानपीठ स्कूल, उत्कृष्ट विद्यालय, महात्मा गांधी स्कूल, कन्या शाला, नवीन हाई स्कूल हरदा, बालिका छात्रवास, हरदा ऑफ एजुकेशन हरदा, होलीफेथ स्कूल हरदा सहित शासकीय एवं अशासकीय स्कूल के लगभग दोनों संकुल से 400 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमति अनिता अग्रवाल, रिटायर्ड प्राचार्य कन्या शाला श्रीमती कमला सोनी एवं प्राचार्य जेपी प्रजापति, प्राचार्य मंजुलता खरे के द्वारा खिलाडिय़ों से परिचय कर किया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष गहलोत ने कहा कि खिलाड़ी एक जीतता है तो दूसरा हारता है लेकिन हारने वाले को हिम्मत से आगे बढऩा है। श्रीमती सोनी ने अपने उद्बोधन में खिलाडिय़ों से कहा कि खेल जीवन का अहम भाग है। शिक्षा के साथ खेल में अपना करियर बनाए।
कन्या शाला संकुल अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता में खो खो बालिका वर्ग में सनफ्लॉवर स्कूल विजेता तथा कन्या शाला उपविजेता रही। इसी प्रकार कबड्डी में कन्या शाला विजेता व बालिका छात्रवास अन्नपुर्णा उपविजेता, कबड्डी बालक वर्ग में नवीन माध्यम शाला विजेता एवं अवगांव खुर्द उपविजेता रही।
महात्मा गांधी स्कूल अंतर्गत आयोजित खो खो बालिका वर्ग में जोनर एजुकेशन सिस्टम विजेता व महर्षि ज्ञानपीठ उपविजेता, खो खो बालक वर्ग में जोनर एजुकेशन सिस्टम विजेता व महात्मा गांधी स्कूल उपविजेता, कबड्डी बालक वर्ग में महात्मा गांधी स्कूल विजेता व शास उत्कृष्ट विद्यालय उपविजेता तथा वॉलीबॉल बालक वर्ग में जोनर एजुकेशन विजेता व महात्मा गांधी स्कूल उपविजेता रहे।
इसके अलावा 100मीटर में प्रथम स्थान अनूज कुमार व दूसरा स्थान युवराज सिंह, 200 मीटर में प्रथम तनिष्क मालवीय व द्वितीय स्थान बसंत कुमार, 400 मीटर में प्रथम स्थान राजेश व दूसरा स्थान विवेक सिंह तथा 800 मीटर में प्रथम स्थान कासिम व दूसरा स्थान विकास ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में भूपेंद्र सिंह तोमर, पहलद जाट, नीरेंद्र सेवारिक, पवित्र चौरसिया, रूबी अग्रवाल, मोनिका मेहता, विनोद उपाध्याय, प्रवीण बॉथम, अख्तर अहमद, सभी ने उपस्थित रहकर प्रतियोगिता को संपन्न कराया। हरदा एवं टिमरनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संकुल प्रतियोगिता संपन्न हुई संकुल स्तर पर चयनित खिलाड़ी 17 नवंबर से आयोजित विकासखंड प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

