Awareness on the theme of Beti Bachao Beti PadhaoHarda News

Harda News :  मिशन शक्ति अभियान के तहत 100 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के दूसरे सप्ताह में वन स्टाप सेंटर हरदा से प्रभारी प्रशासक द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर ग्राम हंडिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों एवं उनसे संबंधित कानून की जानकारी दी गई। इस दौरान पीसी पीएनडीटी एक्ट के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर ग्रामीण महिलाएं, लाड़ली लक्ष्मी बालिकाएं एवं अन्य किशोरी बालिकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व आशा कार्यकर्ता उपस्थित थी।