पावनसिटी खंडवा समाचार
खण्डवा – “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान” के तहत गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हर माह की 9 एवं 25 तारीख को सरकारी अस्पतालों में स्त्री रोग विशेषज्ञ व चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच कर उपचार किया जाता है। इसी क्रम में बुधवार को जिले के सरकारी अस्पतालों में कुल 515 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जाँच विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि जांच के दौरान स्वास्थ्य सम्बंधी जटिलताओं वाली चिन्हित गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी कराई जाती है। उन्होंने बताया कि हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की एनीमिया, उच्च रक्तचाप, शुगर की जांच की जाती है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर्स द्वारा काउंसलिंग कर उन्हें पोषणयुक्त भोजन सेवन करने की सलाह दी गई। साथ ही गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पतालों में प्रसव कराने की समझाइश भी दी गई।

