पावनसिटी  खंडवा
खंडवा – निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य गुरुवार से प्रारंभ हो गया। विधायक श्रीमति कंचन मुकेश तन्वे ने गुरुवार को एस के वेयरहाउस खंडवा मे विधिवत पूजा अर्चना कर गेहूं उपार्जन कार्य का शुभारंभ किया।
कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने गुरुवार को उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया और वहां किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी श्री दिनेश सावले भी मौजूद थे।
कलेक्टर  गुप्ता ने इस दौरान एसके वेयरहाउस, सेंट्रल वेयरहाउस एवं बालाजी वेयरहाउस केहलारी का निरीक्षण कर उपार्जन केन्द्रों पर कृषकों के बैठने के लिए शेड, पानी का पीने एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाए उपलब्ध कराने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। इसके अलावा राजस्व, कृषि एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा भी जिले के अन्य उपार्जन केन्द्रों पर की गई व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया गया।

Leave a Reply