पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा
खंडवा- मध्य प्रदेश के खण्डवा जिले में कलेक्टर ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में ‘‘मिशन अमृत संचय‘‘ अभियान के तहत जल संरक्षण के क्षेत्र में लगातार कार्य कराए जा रहे हैं। इसके तहत नदी नालों में बहते पानी को रोककर आसपास के क्षेत्र का जलस्तर बढ़ाने के उद्देश्य से गांव-गांव में बोरीबंधान संरचनाएं बनाई जा जा रही है। इसी क्रम में विकासखंड खालवा के ग्राम टिमरनी में 70 बोरियों से रूपारेल नदी पर बोरीबंधान बनाया गया। इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष एवं सी एम सी एल डी पी पाठ्यक्रम के बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों ने श्रमदान किया।

