पावनसिटी हरदा. हरदा के रात्रि लगभग 02:15 बजे थाना कोतवाली की एफ.आर.बी. 112 को सूचना प्राप्त हुई कि फाइल वार्ड से आगे टिमरनी रोड स्थित गिरिराज वेयरहाउस के पास भूसे से भरे एक लोडिंग वाहन में आग लग गई है।

सूचना मिलते ही एफ.आर.बी. 112 के पायलट मोहित एवं आरक्षक संदीप कुजूर तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर एफ.आर.बी. वाहन में उपलब्ध अग्निशमन यंत्र का प्रयोग कर लोडिंग वाहन में भरे भूसे में लगी आग पर प्रारंभिक रूप से काबू पाया गया। आग को पूर्ण रूप से बुझाने हेतु पानी का भी उपयोग किया गया, जिससे आग को फैलने से रोक दिया गया एवं संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई।
घटना की सूचना पर रात्रि गश्त अधिकारी एएसआई सुरेन्द्र श्रीवास्तव, थाना कोतवाली तथा वेयरहाउस मालिक श्याम जी राठी भी मौके पर उपस्थित रहे।
आग बुझाने के दौरान आरक्षक संदीप कुजूर के बाएं पैर का पंजा झुलस गया, जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया। यदि एफ.आर.बी. टीम द्वारा तत्परता एवं साहस का परिचय देते हुए समय पर कार्यवाही नहीं की जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना कोतवाली एफ.आर.बी. 112 के पायलट मोहित एवं आरक्षक संदीप कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply