पावनसिटी हरदा
हरदा- विक्रमोत्सव 2026 के तहत भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 के शुभारम्भ अवसर पर गुड़ी पड़वा 19 मार्च 2026 को ‘‘सूर्य उपासना’’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्कृति विभाग भोपाल की चेतना रंग समूह के कलाकारों द्वारा  आशीष श्रीवास्तव एवं संजय श्रीवास्तव के निर्देशन में सम्राट विक्रमादित्य पर केंद्रित नाटक का मंचन भी हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती जी मूर्ति पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उसके पश्चात् ब्रह्म ध्वज की स्थापना व उसकी पूजा अर्चना की गई।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष  दर्शन सिंह गहलोत, नगर पालिका उपाध्यक्ष  अंशुल गोयल, कलेक्टर  सिध्दार्थ जैन, जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती अंजलि जोसेफ, पार्षद श्रीमती मीरा कुचबंदिया सहित विभिन्न अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष  दर्शन सिंह गहलोत और नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल ने उपस्थित सभी नागरिकों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
इस कार्यक्रम में ‘‘भारत का नववर्ष विक्रम संवत’’ पुस्तिका का वितरण भी किया गया।

Leave a Reply