पावनसिटी समाचार पत्र हरदा
नवागत पुलिस अधीक्षक शंशाक द्वारा जिले के थानों का औचक निरीक्षण लगातार किया जा रहा है। पुलिस लाइन, थाना सिविल लाइन एवं रहटगाँव का निरीक्षण करने के उपरांत आज थाना छीपाबड़ का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान थाना में संधारित गुंडा रजिस्टर, निगरानी रजिस्टर, वीसीएनवी, गुम इंसान रजिस्टर, जप्ती माल रजिस्टर तथा जयराम रजिस्टर का अवलोकन कर उनकी अद्यतन स्थिति की जांच की गई।
पुलिस अधीक्षक शंशाक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर बेहतर कार्यप्रणाली अपनाने, आमजन से संवेदनशील व्यवहार रखने तथा समय पर प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यशैली में पारदर्शिता और अनुशासन प्राथमिकता में रहेगा।
इस अवसर पर थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए रिकार्ड को नियमित रूप से अद्यतन रखने तथा थाने के परिसर में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
औचक निरीक्षण के दौरान थाना छीपाबड़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुडावा में अखलेश राजपूत के खेत के पास नाले में एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर पहुंचे एवं घटनास्थल का मुआयना किया गया। मृतक की मृत्यु का कारण फिलहाल अज्ञात है, जिसकी जांच जारी है।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता और जनविश्वास पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

