पावनसिटी खण्डवा
खण्डवा – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ऋषव गुप्ता ने विभिन्न अपराधों में शामिल 3 आरोपियों सजल उर्फ विट्टू पिता संजय राठौर निवासी गणगौर गली खण्डवा, शुभम उर्फ शिवा पिता सोमाजी निवासी ग्राम जामली मूंदी तथा ऋषि उर्फ बाबू पिता राजेन्द्र उर्फ रज्जू शुक्ला निवासी खेड़ीघाट, थाना मांधाता को आगामी 1 वर्ष के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश अनुसार इस अवधि में ये आरोपी न केवल खण्डवा जिले की सीमा में बल्कि साथ ही पड़ोसी जिलों बुरहानपुर, खरगोन, देवास, बैतूल, हरदा एवं इंदौर जिलों की सीमा में भी प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
