पावनसिटी खंडवा
खंडवा – पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास में अस्थाई रूप से कार्यरत दैनिक वेतन भोगी श्रमिक श्रीमती पुष्पा चौहान की सेवाएं समाप्त करने के आदेश कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने दिए हैं। अपर कलेक्टर श्री के आर बडोले ने बताया कि छात्रावास में निवासरत विद्यार्थियों एवं अधीक्षक द्वारा श्रीमती चौहान के विरुद्ध कर्तव्यों के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता, विद्यार्थियों के कक्ष में बिना अनुमति प्रवेश कर उनके वीडियो बनाने जैसी शिकायतें लगातार की रही थी, जिस पर यह कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि श्रीमती चौहान अनधिकृत रूप से छात्रावास अधीक्षक के कक्ष में निवास कर रही थीं, उसे भी तत्काल खाली करने के निर्देश श्रीमती चौहान को दिए गए हैं।
