पावनसिटी खंडवा
खंडवा- खंडवा जिले में भूजल संरक्षण के लिए “गांव का पानी गांव में” अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत छैगांवमाखन विकासखंड के ग्राम देशगांव में सोमवार को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कंटूर ट्रेंच खुदाई के कार्य का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने इस अवसर पर कंटूर ट्रेंच खुदाई कार्य के लिए श्रमदान किया, और उपस्थित ग्रामीणजनों, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को जल संग्रहण संबंधी शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, जनपद अध्यक्ष छैगांवमाखन श्री महेंद्र सावनेर, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पंकज डाले के अलावा विकासखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक और सरपंच भी मौजूद थे।

