पावनसिटी समाचार खंडवा
खंडवा अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बुधवार को सामुदायिक भवन सिंगोट में मानसिक स्वास्थ्य, पोषण माह, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर कार्यशाला एवं पोषण व्यंजन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधित मार्गदर्शन दिया गया। इसके साथ ही पोषण माह के अन्तर्गत पोषण व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रत्ना शर्मा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की कार्यक्रम की भूमिका बताते हुए विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने पोषण के सम्बंध में प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रशनोत्तरी का आयोजन भी हुआ। प्रश्नोत्तरी में सही उत्तर देने वाली किशोरियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अन्य उपस्थित प्रतिभागियों को इनाम दिए गए।

