पावनसिटी हरदा

हरदा :- श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के आराध्य महर्षि गौतम ऋषि जी की जयंती इंदौर रोड़ स्थित गौतम आश्रम में बडे ही हर्षोल्लास से मनाई गई। महर्षि गौतम ऋषि के चित्र पर माल्यार्पण किया गया । तद्वरान्त समाजिक बंधुओं के द्वारा मंत्रोच्चार से विधि विधान से पूजन आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। सभी सामाजिक बंधुओं ने एक दूसरे को महर्षि गौतम ऋषि की जयंती एवं हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा की बधाई दी। इसके उपरांत सामाजिक बंधुओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान गत वर्ष से इस वर्ष की जो भी कार्यक्रम हुये उस पर नगर अध्यक्ष मनीष व्यास ने प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन सचिव प्रफुल्ल व्यास ने किया आभार नरेंद्र शर्मा ने माना । इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री रोहित तिवारी , राष्ट्रीय सचिव सुनील तिवारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वैकुंठ शर्मा , पंडित विवेक मिश्र , नम्रता मिश्र , अशोक शर्मा , कैलाश व्यास , संतोष व्यास, कैलाश शर्मा, सुरेश व्यास , मुकेश शर्मा, जितेन्द्र व्यास , पंडित विमल तिवारी, पंडित शैलेन्द्र मंडलोई,सुमित व्यास , चेतन्य पंचारिया सहित समाज के सदस्यगण उपस्थित थे ।

Leave a Reply