पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा
खंडवा – स्थानीय किशोर कुमार सभागृह में आयोजित “खण्डवा ओपन शतरंज प्रतियोगिता” का समापन हो गया। इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरूस्कार वितरित किए गए। उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने कहा कि छोटी छोटी असफ़लताओ को अनदेखा कर आगे बढ़ते रहें और निरंतर अभ्यास करते रहें। उन्होंने कहा कि हम जितने अधिक खिलाड़ियों के साथ खेलते हैं, उतना ही हमारे खेल में निखार आता है l
अक्षय, प्रज्जवल और रेयांश को मिला शतरंज खिताब*श
शर्मा चेस एकेडमी खण्डवा द्वारा इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। एकेडमी के डायरेक्टर श्री सुनील शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट में अक्षय सिंह तोमर, प्रज्जवल सिंह चौहान और रेयांश श्रीमाली ने अपने अपने वर्ग में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर अपनी बादशाहत कायम कर ली। उन्होंने बताया कि इस एक दिवसीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 5 चक्रों में किया गया। इस शतरंज प्रतियोगिता में जिले के 45 खिलाड़ियों ने सहभागिता की l
शतरंज कोच श्री सुनील शर्मा ने बताया कि कुल 6000 रुपए इनामी राशि वाली शतरंज प्रतियोगिता में खण्डवा जिले के अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी एवं कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, अक्षय सिंह तोमर, नित्यानंद मौर्य, आर्यन यादव, जतिन मोखले , एकांश श्रीमाली , प्रज्जवल सिंह चौहान, एरिना कैंडीडेट मास्टर अर्नव अत्रिवाल, सहित कुल 45 खिलाड़ियों ने भाग लिया l प्रतियोगिता का संचालन श्री कुमार इंगले ने किया l पुरस्कार वितरण कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता , डॉक्टर विशाल अत्रिवाल, डाक्टर सिद्धार्थ श्रीमाली, डॉक्टर वेदप्रकाश मलानी द्वारा किया गया l
*प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे*
*सीनियर ओपन वर्ग* में
1 अक्षयसिंह तोमर
2 नित्यानंद मौर्य
3 हीतीन बजाज
4 यशराज श्रॉफ
*18 वर्ष आयु समूह* में
1 प्रज्जवल सिंह चौहान
2 अक्षत दफ्तरी लाड
3 हर्शल छाबड़ा
4 प्रत्यक्ष पांडेय
*13 वर्ष आयु समूह*
1 रेयांश श्रीमाली
2 आर्यन सोलंकी
3 एकांश श्रीमाली
4 अर्पित गुप्ता

