पावनसिटी समाचार पत्र नर्मदा पुरम
मध्य प्रदेश के नर्मदा पुरम जिले के तहसील सिवनी मालवा में संयुक्त कलेक्टर बृजेन्द्र रावत द्वारा लोक सेवा केंद्र सिवनी मालवा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला प्रबंधक लोक सेवा आनंद झेरवार, द्वारा लोक सेवा केंद्र में प्राप्त आवेदनों, RCMS के आवेदनों की समीक्षा संयुक्त कलेक्टर के समक्ष करवाई गई। सेवा वार प्राप्त आवेदनों को संबंधित कार्यालयों में प्रदाय हेतु सेवावार रजिस्टरों की जांच की गई। प्रत्येक आवेदन की पावती अनिवार्य रूप से आवेदक को प्रदान करने के निर्देश दिए गए। आधार पंजीयन हेतु निर्धारित शुल्क एवं आवश्यक दस्तावेजों की सूची तथा आवेदनों के साथ संलग्न दस्तावेजों की जानकारी प्रदर्शित पाई गई।
निरीक्षण में निर्देश दिए गए कि सभी ऑनलाइन भरे गये आवेदनों पर आवेदक के हस्ताक्षर अनिवार्य रूप से लिए जावे। टीवी को निरंतर चालू रहे एवं केंद्र में सेवा प्रदाय के लिए और प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। लोक सेवा केंद्र एवं शौचालय की साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। लोक सेवा केंद्र पर सभी बुनियादी व्यवस्थाएँ जैसे—निर्धारित स्टाफ, पेयजल व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, इंटरनेट, कंप्यूटर, प्रिंटर, यूपीएस, फर्नीचर एवं प्रचार-प्रसार सामग्री आदि उपलब्ध एवं सुचारू रूप से संचालित रखने के निर्देश दिए गए। ऑपरेटरों को आवेदकों के साथ विनम्रतापूर्वक एवं शालीन व्यवहार करने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण में तहसीलदार सिवनी मालवा, श्रीमती सुरेखा यादव, एस.एल.आर. एवं भार्गव ए. एस.एल.आर. भी उपस्थित रहे।

