पावनसिटी  खंडवा
खंडवा – “जल संचय जनभागीदारी- 2.0” अभियान और जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत “जल दिवस” के अवसर पर खालवा विकासखंड के ग्राम लंगोटी में आयोजित कार्यक्रम में जल संरचनाओं के निर्माण के लिए  शाम को सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर  ऋषव गुप्ता, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन गौड़ा, जनपद अध्यक्ष खालवा श्रीमती सोनता रामप्रसाद कवडे और जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती सती किशोर पाटिल के अलावा एसडीम हरसूद  आरसी खतेडिया और खालवा जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  आर एल कनासे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी मौजूद थे।
कार्यक्रम में मंत्री डॉ. शाह ने सभी को “विश्व जल दिवस” की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जल है तो ही हमारा आने वाला कल सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि “जल ही जीवन है” यह सूत्र हम सबको आत्मसात करना ही होगा। उन्होंने कहा कि जल प्रकृति द्वारा प्रदत्त अमूल्य उपहार और समस्त जीव-जगत के अस्तित्व का आधार है। हमें जल की एक-एक बूंद का महत्व समझते हुए इसे बचाना है। मंत्री शाह ने कहा कि आज हमें जल संरक्षण के प्रयासों में सदैव सहभागी रहने का संकल्प लेना चाहिए।
कलेक्टर  गुप्ता ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि खंडवा जिले में जल संरक्षण के लिए विशेष प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष खंडवा जिला देश और प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा। इस वर्ष भी जल संरक्षण के लिए जिले के सभी विकासखंडों में कार्य कराए गए हैं।

Leave a Reply