शीतलहर के दृष्टिगत कलेक्टर ने रात्रि में वृद्धाश्रम व जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया
वृद्धजनों से की चर्चा, बांटे कम्बल, मरीजों का हाल जाना
हरदा- शीतलहर के दृष्टिगत कलेक्टर सिध्दार्थ जैन ने सोमवार रात्रि में वृद्धाश्रम व जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान वृद्धाश्रम में वृद्धजनों से चर्चा कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होने जिला चिकित्सालय में मरीजों से चर्चा कर हाल जाना। भ्रमण के दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम में वृद्धजनों व जिला चिकित्सालय में मरीजों एवं मरीजों के परिजनों को कंबल वितरित किये। इस दौरान अपर कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार, एसडीएम अशोक डहेरिया, सीएमएचओ डॉ. एच.पी. सिंह सहित संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे।

