छतरपुर। हाल ही में जिले के एक पेट्रोल पंप संचालक की अनियमितताओं का मामला पत्रकारों की सजगता से सामने आया था। पेट्रोल कम देने की शिकायत पर हुई कार्यवाही में गड़बड़ियां साबित हुईं। इस घटना के बाद अब छतरपुर की आम जनता का कहना है कि पेट्रोल पंपों पर काफी सुधार दिखाई देने लगा है।
लोगों ने बताया कि अब पेट्रोल पंप संचालक स्वयं ग्राहकों से पूछकर पर्चियां दे रहे हैं और उनके व्यवहार में भी सकारात्मक बदलाव महसूस किया जा रहा है। आम जनता, ग्राहक पंचायत और पत्रकारों ने इस सुधार के लिए पेट्रोल पंप संचालक का आभार व्यक्त किया है।
छतरपुर नागरिकों का मानना है कि केवल एक ही पंप नहीं, बल्कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर ऐसी पारदर्शिता और सुधार होना चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं का भरोसा बना रहे।
