पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा
मध्य प्रदेश के खण्डवा जिले में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान अन्तर्गत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। यह अभियान कलेक्टर ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक संचालित किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ. पी. जुगतावत ने बताया कि शनिवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 1155 महिला व अन्य मरीजों का चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा जाँच एवं उपचार किया गया। शनिवार को सिविल अस्पताल हरसूद में 647, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र किल्लौद में 220, संजीवनी क्लिनिक गणेश तलाई खण्डवा 288 महिलाएं व अन्य मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया । स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविरों में महिलाओं की बीपी, शुगर, खून की जाँच , एक्स-रे, फेटी लिवर सहित सामान्य सर्दी बुखार आदि की जाँच की गई। इस दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल द्वारा किशोरियों और महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिये समझाइश दी गई । स्वास्थ्य शिविरों मे विशेषज्ञ चिकित्सकों जिसमें डॉ. लक्ष्मी डुडवे, डॉ. शबा, डॉ.अकिब मलिक, डॉ. सलमान, डॉ. मुस्कान, डॉ. अंश गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ. अनिरूद्व कौशल, डॉ.संजय इंगले, डॉ.आनंद ओनकर, डॉ. धर्मेन्द्र पाटिल, डॉ.दीपशिखा इवने द्वारा सेवाएं दी गई और दिव्यांगजनों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये गये ।

