पावनसिटी समाचार हरदा
हरदा जिले के युवा फोटोग्राफर संजय कुमार प्रजापत ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हाल ही में शिमला हिमाचल प्रदेश में आयोजित भव्य राष्ट्रीय फोटोग्राफी वर्कशॉप में संजय को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए इंदौर के प्रसिद्ध फोटोग्राफर धर्मेन्द्र शर्मा एवं सृष्टि ईजी द्वारा विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण सत्रों के दौरान संजय कुमार प्रजापत ने अपनी रचनात्मक सोच, फ्रेमिंग की उत्कृष्ट समझ, लाइटिंग सेटअप तथा बेहतरीन तकनीकी कौशल से सभी विशेषज्ञों और प्रतिभागियों का ध्यान आकर्षित किया। इससे पहले भी वे अनेक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म जैसे गोवा, नेपाल, नैनीताल, मनाली और रायपुर, थाईलैंड में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं और कई प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं। अपने अनुभव साझा करते हुए संजय ने कहा कि शिमला वर्कशॉप ने मेरीफोटोग्राफी दृष्टि को एकआ याम दिया। यहां देशभर से आए बेहतरीन फोटोग्राफर्स से सीखने और संवाद करने का अवसर मिला। संजय की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, मित्रों और फोटोग्राफी जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ कीं।थईलैंड में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं और कई प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं। अपने अनुभव साझा करते हुए संजय ने कहा कि शिमला वर्कशॉप ने मेरी फोटोग्राफी दृष्टि को एक नया आयाम दिया। यहां देशभर से आए बेहतरीन फोटोग्राफर्स से सीखने और संवाद करने का अवसर मिला। संजय की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, मित्रों और फोटोग्राफी जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ कीं।

