पावनसिटी न्यूज़ हरदा

 संपादक सैयद अशफाक अली

हरदा पुलिस कोतवाली को मिली बड़ी सफलता चार मोबाइल एवं पल्सर मोटरसाइकिल सहित दो आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार किया गया मामला हरदा कोतवाली थाने क्षेत्र के अंतर्गत आता है फरियादी अखिलेश कडोले एवं सुभान खान द्वारा थाना कोतवाली में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी की शाम के करीब 6:45 बजे घर जाते समय मोबाइल पर बात करते हुए अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उनके मोबाइल फोन को झपट लिया इसी प्रकार इंडस्ट्री एरिया में लोकेश सुतार का वीवो कंपनी का मोबाइल एवं छिपानेर रोड के सामने कलारी के पास से मोबाइल झपटकर ले गए हरदा के बघेल हॉस्पिटल के पास से निकुंज पाटिल का एप्पल कंपनी का मोबाइल भी झपटकर ले गए टोटल चार मोबाइल फोन पुलिस ने उनकी आरोपियों के पास से जप्त किया जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 112000 है जो आरोपियों के पास से बरामद किए गए प्रकरण थाना कोतवाली हरदा में अपराध क्रमांक 217 / 26 एवं 218 / 26 से धारा 304(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया उक्त घटना को गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हरदा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी शालिनी  परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सोहनलाल भारती  कोतवाली के निर्देश में दो विशेष टीम का गठन किया गया टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास से लगभग 80 से  100 सीसी टीवी कैमरे फुटेज खगाले  गए एवं तकनीकी साक्षयो के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई पुलिस ने आज दिनांक 9 अप्रैल को रात्रि में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनके नाम मोहम्मद नदीम पिता नईम खान उम्र 22 वर्ष निवासी देव कॉलोनी हरदा, मोहम्मद मुस्तफा पिता मोहम्मद तसलीम उम्र 26 वर्ष निवासी कोषद सूरत गुजरात को गिरफ्तार कर कब्जे से छीने गए चारों मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त एक बिना नंबर की काली पल्सर मोटरसाइकिल जप्त की गई यह दोनों आरोपी साले बहनोई है इसमें इसके साले  मोहम्मद मुस्तफा पर गुजरात में भी कई मामले दर्ज हैं हरदा में इनका यह पहला मामला दर्ज किया गया है पुलिस के शहर ने कार्रवाई में सराहनीय कार्रवाई में ए एस आई सोहन सिंह एएसआई जितेंद्र राजपूत ए एस आई संजय ठाकुर हाईएस्ट कांस्टेबल करण साहू आरक्षक प्रदीप मालवीय आरक्षक वीरेंद्र सिंह राजपूत आरक्षक सजन राजपूत और कमलेश परिहार एवं आरक्षक शैलेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Leave a Reply