Harda news : कलेक्टर आदित्य सिंह ने मानसून सत्र की अवधि में 30 जून की मध्य रात्रि से 1 अक्टूबर 2024 तक जिले की सभी रेत खदानों से रेत खनन पूर्णत: प्रतिबंधित किया है। उन्होने बताया कि भारत सरकार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा सस्टेनेबल सेंड माइनिंग मेनेजमेन्ट गाइडलाइन के पालन में ही यह प्रतिबंध लागू किए गए हैं।
कलेक्टर आदित्य सिंह ने जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा सेंड माइनिंग मेनेजमेन्ट की गाइडलाइन का पालन करते हुए नदियों एवं तटो से रेत उत्खन्न पर प्रतिबंध लगाया गया है। 1 अक्टूबर 2024 तक जिले की सभी नदियों और तटों एवं रेत खदानों में से रेता का उत्खन्न पर रोक लगी लगाई गई है। अगर कोई रेत खदानों या नदियों से रेता का अवैध रूप से परिवहन करते हुए पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी।