Harda News : हरदा के रेल्वे फाटक के पास एक मालगाड़ी के इंजिन का चक्का पटरी पर से उतर गया। जैसे ही मालगाड़ी का चक्का पटरी से उतरा बहुत भीड़ इक्कटा हो गई। रेल्वे द्वारा तुरंत मालगाड़ी का चक्का पटरी पर चढ़ाने की व्यवस्था की गई। रेल्वे कर्मचारियों द्वारा ट्रेक पर जेक लगाकर इंजिन को ऊपर उठाया गया और मालगाड़ी के इंजिन के चक्के को पटरी पर चढ़ाने के प्रयास किये जा रहे है। तब तक रेल्वे लाईन पर दुसरी रेलगाडिय़ों की आवाजवक बधित रही कई सवारी गाडिय़ों की टाईमिग बदली गई। रिपोर्ट मिलने तक मालगाड़ी का चक्का चढ़ाने की कोशशि जारी थी। रेल्वे ट्रक पर काफी लोग जमा हो गए मालगाड़ी का चक्का चढ़ाने की प्रक्रिया देख रहे थे।

