Diwali lights in the cityHarda News

Harda News : हरदा में दीपावली का त्यौहार धुम धाम से मनाया गया। बड़ों से लेकर बच्चों तक सभी के चहरों पर दीपावली की खुशी साफ देखी गई। बच्चों से लेकर बड़ों तक को रोशनी के इस त्योहार का कई दिनों से इंतजार रहता है। हिंदू धर्म में दीपावली के त्योहार का विशेष महत्व है। दिवाली का त्योहार अमावस्या की रात को मनाई जाती है। दीपावली दिन सबने खुशियों के साथ त्यौहार को मनाया। कई दोनों पहले से लोग अपने घरों की साफ-सफाई में लग गए थे। सबने खुब दीपावली की शॉपिंग भी की। दीपावली के दिन पटाखे फोडक़र खुशीया मनाई। लोगों ने इस खास मौके पर अपने घरों को सजाया था।

घरों में खास और पारम्परिक पकवान और मिठाईयां बनाई गई। अपने घरों के सामने रंगोली बनाई। शाम होते तक पुरा शहर दीपों की जगमघाहट से रोशन हो गया था। विधी विधान से पूजा करने के बाद सबने फटाखे फोड़ कर दीपावली का उत्सव मनाया। शहर में दिन भर दीपावली की धुम देखी गई। और रात होते ही तो पुरा शहर रोशनी से जगमगा गया। दीपावली एक ऐसा त्यौहार जो सबको मनाना अच्छा लगता है। इस दिन की खुशिया लोगों के लिए अनमोल होती है। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की बधाई दी। बधाईयों शिलशिला पुरी रात चलता रहा।