Collector Aditya Singh in the Collectorate and CollectorHarda News

Harda News : 76वां गणतंत्र दिवस हरदा जिले में खुशियों के साथ मनाया गया। जिले के सभी शासकीय कार्यलयों में भी तिरंगा फहराया गया। सभी शासकीय कार्यालयों राष्ट्रीय पर्व पर सजाया गया। सभी कार्यालयों गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किये गये। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर आदित्य सिंह ने कलेक्ट्रेट में व कलेक्टर निवास पर झण्डा वंदन किया।

कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, सुश्री रजनी वर्मा व संजीव नागू, अनुविभागीय अधिकारी हरदा कुमार शानु देवडिय़ा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष गजेन्द्र शाह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्र ध्वज फहराया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गेहलोत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। इसके अलावा जिले के अन्य सभी शासकीय कार्यालयों व स्कूलों में भी झण्डा वंदन के कार्यक्रम आयोजित किये गये।