पावनसिटी समाचार हरदा
हरदा जिले के ग्राम कनारदा म हरदा डिग्री कॉलेज के शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत कनारद में किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) द्वारा आयोजित 7 दिवसीय विशेष आवासीय शिविर ग्राम कनारदा स्थित शासकीय माध्यमिक शाला में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छ पर्यावरण तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में मेरे साथ डॉ. गिरीश सिंहल डायरेक्टर, शिरीश अग्रवाल CA, डॉ. अभिलाषा सिंहल, जनपद सदस्य यशवंत पटेल, सरपंच विवेक पटेल एवं कार्यक्रम अधिकारी, सतेन्द्र सिंह परिहार, डॉ मनोरमा चौहान सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। जहाँ नैतिक शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं को संस्कार, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित किया।
समापन सत्र के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। यह शिविर युवाओं में सेवा भाव, नेतृत्व क्षमता एवं समाज के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

