पावनसिटी हरदा-  म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश अध्यक्ष महोदया श्रीमती तृप्ति शर्मा के निर्देशन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  चंद्रशेखर राठौर के मार्गदर्शन में विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस  के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत पिपल्या कलॉ, शासकीय हाईस्कूल छिदगांव मेल, शासकीय माध्यमिक शाला रायबोर एवं शासकीय माध्यमिक शाला बघबाड़ में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया एवं वृक्षारोपण किया गया।

उक्त कार्यक्रम में उपस्थित न्यायाधीश सचिव चंद्रशेखर राठौर द्वारा बताया गया कि बाल अधिकार जागरूकता अभियान के अंतर्गत बच्चों के अधिकारों के बारे में लोगों को शिक्षित करना और बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। यह अभियान बच्चों के अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जागरूकता बढ़ाने, शिक्षा को बढ़ावा देने, बाल यौन शोषण,बाल विवाह, बाल श्रम आदि के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए है इसके साथ ही बच्चों को मौलिक अधिकार और कर्तव्यों के बारे में बताया गया कि, भारतीय संविधान के दो महत्वपूर्ण पहलू हैं जो नागरिकों के अधिकारों और जिम्मेदारियों को परिभाषित करते हैं। मौलिक अधिकार, जैसे समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के विरुद्ध अधिकार आदि व्यक्ति के विकास के लिए आवश्यक हैं। वहीं, मौलिक कर्तव्य जैसे संविधान का पालन करना, राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान का सम्मान करना, देश की रक्षा करना, नागरिकों के सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्व हैं। जवाबदेही और मानवाधिकारों के प्रति वैश्विक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सौरभ कुमार दुबे द्वारा बच्चों के लिए मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा योजना  के आलोक में पॉक्सो एक्ट, मध्यप्रदेश अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना,  नालसा लैंगिक हमलों व अन्य अपराधों की पीड़िताओं सर्वाईवर्स महिलाओं के लिए प्रतिकर योजना की जानकारी उपस्थितजनों को प्रदाय की गई। उन्हें इस बारे मे भी जागरूक किया गया कि वे किस प्रकार विधिक सहायता प्राप्त कर सकते है।
इसी क्रम में बताया गया कि कोई भी पात्र व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा या अन्य विधिक सेवा संस्थान में उपस्थित होकर, पत्र के माध्यम से, नालसा पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर, 15100 पर कॉल कर, विधिक सहायता सलाह आसानी से प्राप्त कर सकता है।
कार्यक्रम के अवसर पर ‘‘पंच-ज‘‘ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण को हरा भरा और स्वस्थ बनाना है वृक्षारोपण हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढाने और हरियाली को बढावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी नागरिकों से सहयोग और भागीदारी की अपील की गई।
उक्त शिविर में ग्राम पंचायत पिपल्या कलॉ सचिव श्रीमती नीता चौबे, सह सचिव  बलवीर सिंह राजपूत, शासकीय हाईस्कूल छिदगांव मेल प्राचार्य श्रीमती अनुराधा पंवार, सचिव  सुरेश यादव, सह सचिव  विकास राठौर, शासकीय माध्यमिक शाला रायबोर प्रधान पाठक  रामचंद्र पंवार, सचिव  शैलेन्द्र राजपूत, शासकीय माध्यमिक शाला बघबाड़ शिक्षिका-श्रीमति वंदना दमाड़े एवं शिक्षक  सचिन विद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण, सचिव तथा पैरालीगल वॉलेंटियर्स  अरविन्द राजपूत आदि उपस्थित रहे