श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा, श्रीमान एसडीओपी महोदय हरदा के निर्देशन में चलाये जा रहे आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत थाना प्रभारी थाना सिविल लाईन हरदा के नेतृत्व मे टीम गठित कर अपराध क्रमांक 237/2025 धारा 137(2) बीएनएस की अपर्हता उम्र 17 साल को दिनांक 06.04.2026 को ग्राम कच्छबेड़ी थाना हण्डिया से दस्तयाब किया गया । अपहृता के कथन के आधार पर मामले मे धारा 64(1), 62(2) M, 87 BNS, 5L/6 POCSO ACT का ईजाफा कर आरोपी गोकुल पिता करनसिंह चौहान जाति कोरकू उम्र 22 साल निवासी कच्छबेड़ी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय हरदा पेश किया गया । जहाँ से आरोपी का जेल वारण्ट बनने से आरोपी को जिला जेल हरदा दाखिल किया गया । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा द्वारा अपर्हता की तलाश व आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 3000 रुपये की उद्घोषणा की गई थी । अपर्हता की दस्तयाबी एवं आरोपी की गिरफ्तारी मे उपनिरीक्षक जीआर सल्लाम, प्रआर करण साहू, मआर. पूर्णिमा थाना सिविल लाईन हरदा एवं आर लोकेश सातपुते सायबर सेल हरदा की महत्वपूर्ण भूमिका रही* *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा, श्रीमान एसडीओपी महोदय हरदा के निर्देशन में चलाये जा रहे आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत थाना प्रभारी थाना सिविल लाईन हरदा के नेतृत्व मे टीम गठित कर अपराध क्रमांक 88/2026 धारा 137(2) बीएनएस की अपर्हता उम्र 15 साल को दिनांक 05.04.2026 को पीथमपुर से दस्तयाब किया गया । अपहृता के कथन कराये जाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया ।अपर्हता की दस्तयाबी मे उपनिरीक्षक जीआर सल्लाम, प्रआर करण साहू, मआर. कामीनी थाना सिविल लाईन हरदा एवं आर लोकेश सातपुते सायबर सेल हरदा की महत्वपूर्ण भूमिका रही*

Leave a Reply