पावनसिटी समाचार टिमरनी

संवाददाता ब्रजेश रिछारिया

टिमरनी- बघेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर तथा रिलाएबल सोशल वेलफेयर सोसायटी हरदा के द्वारा दिनांक 21 जनवरी को हरदा जिले के ग्राम टेमागांव के पंचायत भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं स्वास्थ्य चर्चा का आयोजन किया गया। जनसेवा के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में निःशुल्क शुगर जाँच, बीपी जाँच एवं ईसीजी जाँच की सुविधा ग्रामीणजनों को प्रदान की गई।शिविर में संस्था के संचालक एवं क्षेत्र के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. विशालसिंह बघेल द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित परामर्श दिया गया। मरीजों को खान-पान संबंधी सावधानी बरतने, नियमित व्यायाम करने, अपनी दिनचर्या को ठीक करने संबंधी मार्गदर्शन दिया।इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।शिविर को सफल बनाने में ग्राम पंचायत टेमागांव के सरपंच प्रतिनिधि गणेश पटेल, सहायक सचिव राजेश मालवीय एवं युवाओं का विशेष सहयोग रहा।