पावनसिटी खण्डवा
खण्डवा -, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि इनाली फाउंडेशन द्वारा 29 जनवरी गुरुवार को अभिनव कला समाज इंदौर में निःशुल्क “कृत्रिम हाथ शिविर” लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसे हितग्राही जिनके कोहनी से नीचे हाथ नहीं है, उन्हें शिविर में निःशुल्क कृत्रिम इलेक्ट्रॉनिक हाथ लगाया जायेगा। इच्छुक हितग्राही प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच शिविर में पहुंचकर लाभ ले सकते हैं।
