आज मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कृषि मंत्री माननीय कमल जी पटेल ने मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) के मुख्य प्रबंधक (एम डी) भरत यादव जी से मोबाइल पर चर्चा कर आशापुर- हरदा- छीपानेर- इटावा मार्ग को फोर लेन में उन्नयन हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के हेतु निर्देशित किया।
हरदा जिला वर्तमान में भौगोलिक एवं रणनीतिक दृष्टि से मध्य प्रदेश के मध्य भाग में एक महत्वपूर्ण संपर्क केंद्र के रूप में उभर रहा है । नागपुर – इंदौर कॉरिडोर (राष्ट्रीय राजमार्ग 47) पर स्थित होने के कारण यहां यातायात का घनत्व निरंतर बढ़ रहा है ।
वर्तमान में –
राष्ट्रीय राजमार्ग 146B (संदलपुर- इटावा- भेरूंदा- रेहटी- ओबेदुल्लागंज )का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
राष्ट्रीय राजमार्ग 347B ( खंडवा-आशापुर-बैतूल) का कार्य भी तीव्र गति से संचालित है ।
इन दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों के मध्य हरदा एक स्वाभाविक जंक्शन के रूप में स्थित है। यदि इटावा से छिपानेर- हरदा होते हुए आशापुर तक मार्ग फोरलेन में विकसित किया जाता है, तो यह केवल एक सड़क निर्माण परियोजना नहीं होगी, बल्कि मध्य प्रदेश के दक्षिण- मध्य भाग के लिए एक रणनीतिक आर्थिक कॉरिडोर सिद्ध होगी।
इस मार्ग निर्माण से संभावित प्रमुख लाभ :
राज्य स्तरीय कनेक्टिविटी सुदृढ़ीकरण
हरदा का सीधा संपर्क भोपाल ,इंदौर ,नागपुर एवं जबलपुर से सुदृढ़ होगा ।
खरगोन होते हुए गुजरात से भी निर्वाध संपर्क स्थापित होगा। 2. औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक विकास
कृषि आधारित उद्योग, वेयरहाउसिंग एवं परिवहन क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं बढ़ेगी।
माल परिवहन की लागत एवं समय में कमी आएगी
. जन सुविधा एवं सड़क सुरक्षा
वर्तमान में उक्त मार्ग 5.5 मीटर चौड़ाई में है, जिसमें अधिक यातायात होने के कारण दुर्घटनाएं सतत होती रहती है।
० फोरलेन उन्नयन से सुरक्षित, तीव्र एवं सर्व-ऋतु आवाहन सुनिश्चित होगा ।
क्षेत्रीय संतुलित विकास
आदिवासी एवं ग्रामीण अंचलों को मुख्य आर्थिक धारा से जोड़ने में सहायता मिलेगी ।
स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे।
यह परियोजना केवल हरदा जिले बल्कि संपूर्ण मध्य प्रदेश के लिए दीर्घकालीन आर्थिक दृष्टि से अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।
उक्त मार्ग के निर्माण के लिए मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री माननीय डॉक्टर मोहन यादव जी द्वारा दिनांक 29 /09/ 2025 को खिरकियां आगमन पर उक्त मार्ग को हरदा से आशापुर भाग के नवनिर्माण हेतु घोषणा की गई थी ।
इस मार्ग के शीघ्र निर्माण की स्वीकृति हेतु माननीय नितिन गडकरी जी केंद्रीय मंत्री सड़क एवं परिवहन राजमार्ग, भारत सरकार नई दिल्ली एवं माननीय राकेश सिंह जी मंत्री लोक निर्माण विभाग मध्य प्रदेश शासन भोपाल, माननीय डॉ मोहन यादव जी मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन भोपाल को पत्र लिखकर उक्त मार्ग निर्माण हेतु अवगत कराया गया है।

