पावनसिटी समाचार खण्डवा
खण्डवा – कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देश पर मदिरा के अवैध निर्माण, विक्रय व भण्डारण को रोकने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को ग्राम कोरगला में खण्डवा रोड़ पर आबकारी विभाग के दल ने घेराबंदी कर आरोपी जितेन्द्र पिता जीवन को दो पहिया वाहन पर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया। इस कार्यवाही में कुल 60 लीटर महुआ शराब जप्त की गई। कार्यवाही में आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915/2000 की धारा के तहत प्रकरण कायम किया गया। जिला आबकारी अधिकारी विकास मंडलोई ने बताया कि जप्त मदिरा एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग 50,000 रूपये है।

