पावनसिटी खंडवा– मध्यप्रदेश में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता  स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान तीन चरणों में आयोजित होगा। इस अभियान के प्रथम चरण में 8 अगस्त तक देशभक्ति पूर्ण वातावरण निर्माण के लिए तिरंगे पर केन्द्रित सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही तिरंगा रंगोली, तिरंगा राखी निर्माण, तिरंगा बुनाई, तिरंगा पर प्रश्नोत्तरी जैसी गतिविधियां भी आयोजित करने के निर्देश भी सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दिए गए हैं।
कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने खंडवा जिले के सभी ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को दिए हैं । इसी क्रम में गुरुवार को जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में तिरंगे पर केंद्रित निबंध प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई।