पावनसिटी  खण्डवा
स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया
खण्डवा – मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड खण्डवा वृत्त ने सोमवार को नवीन किशोर कुमार सभागृह खण्डवा में “विद्युत सुरक्षा एवं लाईनमेन दिवस” मनाया गया। कार्यक्रम में श्री दधीचि रेवड़िया अधीक्षण यंत्री खण्डवा, श्री सुरेन्द्र सोलंकी अधीक्षण यंत्री ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड खण्डवा के साथ साथ श्री सुनील मावस्कर अधीक्षण यंत्री स्टोर इंदौर वृत्त, श्री दिलीप कुमार बुके कार्यपालन यंत्री एस टी सी संभाग खण्डवा, श्री बृजमोहन गुप्ता कार्यपालन यंत्री शहर संभाग खण्डवा, श्री अभिषेक रंजन कार्यपालन यंत्री खण्डवा द्वितीय संभाग भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में विद्युत सुरक्षा, सुरक्षा जागरुकता, दुर्घटना के कारण एवं बचाव, प्राथमिक उपचार जैसे विषयों पर मास्टर्स ट्रेनर्स  विशाल बारसे, बिरेन्द्र कुमार, महेश सोलंकी एवं  संदीप परते सहायक प्रबंधक द्वारा कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम 2 चरणों में सम्पन्न हुआ जिसमे कर्मचारियों को सैद्धान्तिक एवं प्रायोगिक विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में सभी वर्ग के अधिकारी कर्मचारियों से विभिन्न तकनीकी विषयों पर प्रश्नोत्तरी की गई। जिसमे सही जवाब देने वाले प्रतिभागी को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में सभी वृत्त से उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाइन कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण भी दिए गए। कार्यक्रम में कुल 20 कर्मचारियों के परिजनों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर परिवार के बच्चों द्वारा “लाइन कर्मचारियों की दुर्घटना से बचाव” विषय पर तैयार की गयी ड्राइंग, चित्र व पोस्टर का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में विद्युत दुर्घटनाओं के प्रति जागरूकता सम्बन्धी वीडियो भी प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाए गए। इसके बाद अधीक्षण यंत्री श्री दधीचि रेवडिया ने बिजली कंपनी के अधिकारी कर्मचारियों और परिवारजनों को “सुरक्षा शपथ” दिलवाई ।
स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर संपन्न
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए खंडवा जिला चिकित्सालय के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया गया। शिविर में आंख, कान, गला, चिकित्सक, त्वचा रोग चिकित्सक, दन्त चिकित्सक, स्त्री रोग विशेषज्ञ की उपस्थिति में सभी कर्मचारियों की जांच की गई। शिविर में लगभग 270 से अधिक अधिकारियों कर्मचारियों ने स्वास्थ्य कराया। इस अवसर पर विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने 42 यूनिट रक्तदान भी किया।

Leave a Reply