पावनसिटी हरदा

देश एवं प्रदेश के साथ ही हरदा जिले में पवित्र रमजान माह के अवसर पर शनिवार को ईद-उल-फितर का त्‍यौहार प्रेम एवं भाईचारे के साथ मनाया गया। मुस्लिम भाईयों ने उत्‍साहपूर्वक ईदगाह स्‍थल पर पहुचकर, ईद उल फितर पर नमाज अदा कर अमन अमन एवं चयन के लिए दुआएं की और एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी। जिले में ईद-उल-फितर का त्‍यौहार शांति एवं सदभाव, आपसी प्रेम एवं भाईचारे की भावना के साथ मनाया गया। जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन ने शनिवार को सुबह से ही ईदगाह स्‍थल पहुचकर ईद-उल-फितर पर की गई व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश दिए। हरदा ईदगा‍ह, खंडवा बाईपास स्थि‍त ईदगाह पहुचंकर ईद-उल-फितर पर की गई, प्रशासनिक व्‍यवस्‍थाओं का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश दिए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन  एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत टाले एवं कांग्रेसियों कार्यकर्ता होने मुस्लिम भाइयों को  फूलों  से स्वागत किया ईदगाह पर ईद-उल-फितर पर मुस्लिम समाजजनों गले मिलकर मुबारकबाद एवं शुभकामनाएं ।

Leave a Reply