पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा 
खंडवा, जिला शिक्षा अधिकारी पी एस सोलंकी ने बताया कि शीतलहर एवं लगातार गिरते हुये तापमान के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पडे, इसके लिए कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 वीं तक के सभी स्कूलों के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। जारी आदेश अनुसार अब विद्यालयो का संचालन प्रातः 8.30 बजे से पूर्व नहीं किया जायेगा।
जिला शिक्षा अधिकारी  सोलंकी ने बताया कि कलेक्टर  ऋषव गुप्ता के निर्देश पर आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह आदेश जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त और मान्यता प्राप्त एम.पी. बोर्ड, सी.बी.एस.ई. और आई.सी.एस.ई. बोर्ड सहित सभी स्कूलों पर लागू रहेगा। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं का संचालन पूर्व निर्धारित समय सारणी अनुसार ही होगा । यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।