पावनसिटी खंडवा 
खंडवा – भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आगामी 14 अप्रैल तक प्रदेश के सभी जिला एवं विकासखंड मुख्यालयों पर समारोहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इस दौरान हितग्राही सम्मेलनों का आयोजन भी किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में डॉ. अंबेडकर के जीवन दर्शन, विचारों, लोकतंत्र के लिए उनके योगदान तथा संविधान निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला जा रहा है। अम्बेडकर जयंती का जिला स्तरीय समारोह 13 अप्रैल को किशोर कुमार सभागृह खण्डवा में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में खंडवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी वर्चुअली संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम 13 अप्रैल को दोपहर 1 बजे से आयोजित किया गया है कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने सभी अधिकारियों को अपने अपने विभाग के अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ किशोर कुमार सभागृह खण्डवा में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। खंडवा में अम्बेडकर जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के आयोजन के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी बनाया गया है।

Leave a Reply