पावनसिटी समाचार पत्र नीमच
कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एंव फोस्टर केयर योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग नीमच सुश्री अंकिता पंडया ने पी.पी.टी के माध्यम से योजना की पात्रता की शर्तें, मापदंड, प्राथमिकता क्रम तथा अपात्रता संबंधित जानकारी दी। बैठक में बताया, कि पूर्व वर्षों के कुल 305 प्रकरण स्वीकृत है। जिले की समस्त परियोजनाओं में मनासा के 316, नीमच शहरी के 126, नीमच ग्रामीण के 215. रतनगढ़ के 60, जावद के 84 एवं रामपुरा के 132 कुल 933 बच्चों के प्रकरण परियोजना अधिकारियों द्वारा अनुशंसा सहित स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किये हैं।

