पावनसिटी खण्डवा
खण्डवा- वर्तमान अप्रत्याशित परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए मध्यप्रदेश शासन द्वारा खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के निवासियों की सहायता के लिए मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में 24X7 कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। मध्यप्रदेश के निवासी जो खाड़ी देशों में अध्ययन, नौकरी, व्यवसाय, पर्यटन इत्यादि के लिए गये मध्यप्रदेश के निवासी वर्तमान परिस्थितियों में किसी प्रकार की सहायता की अपेक्षा करते हों तो वे कंट्रोल रूम में संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम की सहायता से मध्यप्रदेश शासन द्वारा संबंधितों को भारत सरकार एवं संबंधित अन्य एजेंसियों से संपर्क करते हुए सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 011-26772005, ईमेल मेल आई.डी. mphelpdeskgulf@gmail.com और व्हाट्सऐप नम्बर 9818963273 है। प्रदेश सरकार ने खाड़ी देशों में रह रहे समस्त मध्यप्रदेशवासियों के परिजनों से अपील की है कि आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध कराए गए संपर्क माध्यमों का उपयोग करें।
[3/5, 1:09 PM] बृजेंद्र शर्मा अधिकारी: *“संकल्प से समाधान” अभियान के तहत आशापुर, पटाजन, दीवाल व आरूद में शिविर 6 को नागरिकों को उनकी पात्रता अनुसार सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने के लिये प्रदेश में इन दिनों “संकल्प से समाधान” अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को उसकी पात्रता के अनुसार सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने बताया कि इस अभियान के तहत पंधाना विकासखण्ड के ग्राम दीवाल और आरूद तथा खालवा विकासखंड के ग्राम आशापुर व पटाजन में 6 मार्च को शिविर आयोजित होंगे। इसके बाद खारकलां व मलगांव में 7 मार्च और सुंदरदेव व सांवलीखेड़ा में 8 मार्च को ये आयोजित कर ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
