पावनसिटी

संकल्प से समाधान अभियान में अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त कर निराकरण सुनिश्चित किया जाए – कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी

सड़कों के गड्ढे ठीक करने के लिए लोकपथ एप का व्यापक उपयोग किया जाए

कमिश्नर ने संभागीय समय सीमा की बैठक में दिए निर्देश

संकल्प से समाधान अभियान गत 12 जनवरी से प्रारंभ है यह अभियान चार चरणों में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम चरण 12 जनवरी से 16 फरवरी तक, द्वितीय चरण 16 फरवरी से 16 मार्च तक, तृतीय चरण 16 मार्च से 26 मार्च तक एवं चतुर्थ चरण 26 मार्च से 31 मार्च तक चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत 16 विभाग की 65 योजनाओं में हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा साथ ही इन योजनाओं से संबंधित शिकायतों का भी प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा। नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत हितग्राहियों के अधिक से अधिक आवेदन लेकर उनका निराकरण कर संकल्प से समाधान पोर्टल पर निराकरण की स्थिति अपलोड करें। कमिश्नर ने बताया कि 15 मार्च से कलस्टर लेबल पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में भी नवीन आवेदन प्राप्त कर निराकरण किया जाएगा। बताया गया कि अभियान के अंतर्गत अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, कृषि, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, उघानिकी, नगरीय विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जिला परिवहन विभाग, राजस्व विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, वित्त विभाग, श्रम, सहकारिता, विद्युत विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित 65 योजनाओं के आवेदन प्राप्त कर प्राथमिकता से निराकरण किए जाएंगे।

कमिश्नर तिवारी ने सोमवार को आयोजित संभागीय समय सीमा की बैठक में निर्देश दिए की लोक निर्माण विभाग के लोकपथ एप का आम जनता में ज्यादा से ज्यादा प्रचार किया जाए, बताया गया कि सड़कों पर स्थित गड्ढों को ठीक करने के लिए लोकपथ एप बनाया गया है, कोई भी व्यक्ति सड़क के गड्ढे का मौके पर ही फोटो खींचकर लोकपथ एप में अपलोड कर सकेंगे जैसे ही फोटो अपलोड होगा उसके चार दिवस के अंदर लोक निर्माण विभाग उस सड़क के गड्ढे को प्राथमिकता से ठीक करेगा। कमिश्नर ने कहा कि सभी व्यक्ति लोक पथ एप अनिवार्य रूप से डाउनलोड करें और अपने आसपास सड़कों पर दिख रहे गड्ढों की फोटो खींचकर लोकपथ ऐप पर अपलोड करें जिससे सड़कों के गड्ढे प्राथमिकता से ठीक किए जा सकेंगे।

कमिश्नर ने सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की वे सभी विभागीय बजट का उपयोग आवश्यकता के अनुसार 31 मार्च तक करना सुनिश्चित करें और उसके पश्चात भी यदि बजट बच रहा है तो उसे तत्काल शासन को वापस करें ताकि दूसरे विभाग उसका उपयोग कर सकें। कमिश्नर ने सीएम हेल्पलाइन में लगे प्रकरणों को अटेंड न करने वाले विभागीय अधिकारियों पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिए की सीएम हेल्पलाइन में लगे हर प्रकरण को अटेंड कर उसका निराकरण किया जाए, नान अटेंडेंट प्रकरण यदि कोई अटेंड नहीं कर रहा है तो वह मान्य नहीं किया जाएगा। कमिश्नर ने प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना, डॉ भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना एवं अन्य योजनाओं में दिए गए लक्ष्य की पूर्ति इसी वित्तीय वर्ष में करने के निर्देश दिए वहीं उन्होंने बिरसा मुंडा योजना में नर्मदापुरम जिले को दिए गए लक्ष्य की पूर्ति शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए साथ ही संत रविदास योजना एवं भीमराव अंबेडकर योजना में भी शत प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति करने के निर्देश दिए।

कमिश्नर  तिवारी ने शिक्षा विभाग एवं जनजाति कार्य विभाग के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने विभाग के अंतर्गत संचालित स्कूलों में पदस्थ उन शिक्षकों की जिन्होंने अपनी माह दिसंबर में परीक्षाधीन अवधि पूरी कर ली है और जिन्होंने अपनी सेवा कल के 10, 20 एवं 30 वर्ष पूरे कर चुके हैं उनको पात्रता अनुसार परीक्षाधीन अवधि समाप्त करने का प्रमाण पत्र एवं निर्धारित सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों को समय मान वेतनमान का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने संयुक्त संचालक लोक शिक्षण को निर्देश दिए कि वह आगामी दसवीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के संचालन के लिए बेहतर तैयारी सुनिश्चित करें। हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के निर्देश देते हुए कमिश्नर ने कहा कि इस दौरान उड़न दस्ता दल सक्रिय रहे।

बैठक में संयुक्त आयुक्त विकास श्री नवल मीना, एवं सभी संबंधित संभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply