पावनसिटी खंडवा
खंडवा – कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बुधवार को संत सिंगाजी समाधि स्थल के आसपास पर किए जा रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा और एसडीएम पुनासा पंकज वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
भ्रमण के दौरान कलेक्टर गुप्ता ने संत सिंगाजी समाधि तक आने जाने के लिए निर्मित किये जा रहे पहुंच मार्ग तथा पुल निर्माण का कार्य देखा । उन्होंने इस अवसर पर पर्यटन निगम द्वारा समाधि स्थल के बाहर किए जाने वाले सौंदर्यीकरण के कार्यों के संबंध में भी पर्यटन निगम के अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने समाधि स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संत सिंगाजी समाधि के पीछे स्थित नर्मदा घाट पर मजबूत रेलिंग लगाने के निर्देश भी उपस्थित अधिकारियों को दिए।

