पावनसिटी खंडवा
खंडवा- प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को किसानो के बीच कृषि विभाग की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जिला स्तर पर किसानो की मोटर साइकिल रैली आयोजित की गई । रैली को कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  के. आर. बडोले एवं उप संचालक कृषि  नितेश कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। यह रैली कलेक्ट्रेट कार्यालय से शुरू होकर इंदिरा चौक, बस स्टेंड, बॉम्बे बाजार, एवं नगर निगम से वापस बस स्टेंड, माता चौक होते हुए जसवाडी रोड स्थित उप संचालक कृषि कार्यालय में संपन्न हुई। रैली में कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।

Leave a Reply