पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा

केंद्रीय स्तर के मूल्यांकन में ग्राम खिराला, अत्तर, सिलोदा एवं बडगांव गुर्जर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर को मिले गुणवत्ता प्रमाणपत्र
खंडवा विगत दिनों केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की राष्ट्रीय गुणवत्ता मूल्यांकन प्रणाली की टीम द्वारा जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर खिराला, अत्तर, सिलोदा एवं बडगांवगुर्जर में स्वास्थ्य सुविधाओं का वर्चुअली मूल्यांकन किया गया था। जिसके परिणामस्वरुप केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के आधार पर खिराला को 85.82, अत्तर 81.03 को, सिलोदा को 83.50 एवं बडगांव गुर्जर को 87.88 प्रतिशत अंक के साथ गुणवत्ता प्रमाणपत्र दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओपी जुगतावत ने बताया कि केंद्रीय टीम द्वारा स्वास्थ्य संस्था में ओपीडी कक्ष, दवाई वितरण कक्ष, प्रसव कक्ष, प्रयोगशाला का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाएं देखी और स्वास्थ्य विभाग की टीम से स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि असेसमेंट टीम ने मूल्यांकन के दौरान ग्रामीणजनों से भी चर्चा कर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर श्री गुप्ता ने इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई और शुभकामनांए दी हैं।