पावनसिटी खण्डवा
खण्डवा-  प्रत्येक व्यक्ति को उसकी पात्रता अनुसार सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके, इस उद्देश्य से “संकल्प से समाधान” अभियान प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शिविर लगाकर एवं नागरिकों से घर घर जाकर आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत आयोजित शिविरों में अभी तक जिले में लगभग 71800 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें से लगभग 48600 आवेदनों का निराकरण भी किया जा चुका है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आवेदन संकलन की गति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों का शीघ्रता से निराकरण करें।

Leave a Reply