दस्तक” अभियान का द्वितीय चरण प्रारम्भ हुआ
दस्तक अभियान का द्वितीय चरण 17 फरवरी से 19 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश में बच्चों की मृत्यु सम्बंधी प्रकरणों में कमी लाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिवर्ष महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से यह अभियान आयोजित किया जाता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि इस अभियान के तहत जन्म से 5 वर्ष के बच्चों को स्वास्थ्य सेवाएं दी जायेगी। इस अभियान के तहत 9 माह से 1 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की 1 एमएल दवा पिलाई जाएगी, जबकि 1 से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की 2 एमएल खुराक पिलाई जायेगी। उन्होंने बताया कि विटामिन-ए की खुराक देकर बच्चों की रोग प्रतिरोध क्षमता में वृद्धि होती है तथा शरीर के संक्रमण, कुपोषण और अन्य बीमारियों से बचाव होता है।
*(फोटो संलग्न)*

