मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य शासन के वर्ष 2026 के कैलेंडर का मुख्यमंत्री निवास में विमोचन किया। किसान कल्याण वर्ष 2026 का यह कैलेंडर समृद्ध किसान- समृद्धि प्रदेश की थीम पर है ।

इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने वर्ष 2026 की शासकीय डायरी, शीट और नोटबुक का भी विमोचन किया। मुख्यमंत्री जी ने कैलेंडर की विषय वस्तु और आकल्पन की प्रशंसा करते हुए कहा कि शासकीय डायरी का मुद्रित स्वरूप, अधिकारियों- कर्मचारियों और प्रदेशवासियों के लिए उपयोगी रहेगा ।